नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए ट्रम्प

इंटरनेशनलनोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए ट्रम्प

Date:


नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए ट्रम्प

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। ट्रंप को इजरायल और यूएई के बीच ऐतिहासिक शांति वार्ता करवाने के लिए नॉमिनेट किया गया है।

नॉर्वे की ओर से आया नॉमिनेशन
बताया जा रहा है कि नॉर्वे संसद के क्रिश्चियन ताइब्रिंग की ओर से ट्रंप को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इनकी ओर से लगातार डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की गई थी, दावा किया गया कि डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया में शांति स्थापित करने की काफी कोशिशें कीं। वहीं, फॉक्स न्यूज के मुताबिक, टाइब्रिंग ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने दो देशों के बीच चली आ रही लंबी दुश्मनी को खत्म करवाया है। जो किसी भी तरह के शांति पुरस्कार के लिए काफी है।

ट्रम्प में सभी पात्रताएं
उन्होंन इस पुरस्कार के लिए ट्रंप के नामांकन हेतु लिखे गए पत्र में लिखा कि वह इस पुरस्कार को पाने की तीनों पात्रताएं पूरी करते हैं। उन्होंने अन्य देशों के साथ किसी भी तरह के सशस्त्र संघर्ष को बढ़ावा नहीं दिया और न ही किसी तरह के युद्ध की पहल की। उन्होंने बातचीत के जरिए समझौते किए। ट्रंप ने मध्य पूर्व के देशों में नाटो और अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम की है। बता दें कि 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार का एलान अगले साल अक्तूबर में होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...