क्या आप जानते है शिव जी को धतूरा चढ़ाने से क्या लाभ मिलता है

धर्मक्या आप जानते है शिव जी को धतूरा चढ़ाने से क्या लाभ...

Date:

धतूरा भगवान शिव की प्रिय वस्तुओं में से एक है। इसका प्रयोग हमेशा भगवान शिव की पूजा में किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को अपने कंठ में धारण किया तो उनका कंठ नीला पड़ गया और वे मूर्छित हो गए। तब उनके इलाज के लिए आदिशक्ति मां जगदंबा ने देवताओं से धतूरा और भांग से उनका इलाज करने को कहा। जब देवताओं ने शिवजी के सिर पर भांग और धतूरा चढ़ाकर जलाभिषेक किया तो उन्हें होश आ गया। यही कारण है कि धतूरा भगवान शिव को सबसे प्रिय है और उनकी पूजा में इसका उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं धतूरे के खास उपाय.

धन लाभ के लिए धतूरे का उपाय

धन लाभ के लिए सावन के सोमवार को धतूरे का यह उपाय करना चाहिए। सोमवार के दिन धतूरे की जड़ घर में लाकर ऐसे स्थान पर रखें जहां रखने से उस पर हर समय नजर पड़ती रहे। ध्यान रखें कि इसे पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। इसके बाद मां काली के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपके घर से रुपए-पैसे की समस्या दूर हो जाएगी।

संतान प्राप्ति के लिए धतूरे का उपाय

सावन के महीने में प्रतिदिन शिवलिंग पर एक धतूरा चढ़ाएं और इसकी डंठल शिवलिंग के जलाधारी की ओर होनी चाहिए। धतूरा चढ़ाते समय ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें। शिव जी की कृपा से संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी और जल्द ही आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।

बीमारी से छुटकारा पाने के लिए धतूरे का उपाय

अगर आपके परिवार में कोई सदस्य बार-बार बीमार पड़ता है तो सावन के हर सोमवार को उसके हाथ से हल्दी के साथ धतूरा लेकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। सुबह धतूरा चढ़ाएं और शाम को इस धतूरे को घर में रोपकर रोगी के तकिए के नीचे रख दें। ऐसा करने से रोगी की हालत में सुधार होगा और आपके घर में समृद्धि आएगी।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए धतूरे का उपाय

घर से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी धतूरा बहुत उपयोगी माना जाता है। काले धागे में धतूरा बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से आपके घर में कोई भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी और आपका घर हर तरह की परेशानियों और बुरी नजरों से बचा रहेगा। इसे बीच-बीच में बदलते रहना जरूरी है।

करियर में सफलता के लिए धतूरे का उपाय

अगर आप लंबे समय से अपने करियर में मनचाही सफलता पाने की कोशिश कर रहे हैं और धन प्राप्ति की राह में लगातार रुकावटें आ रही हैं तो सावन में रोजाना शिवलिंग पर धतूरे का फूल चढ़ाएं। इस फूल को चढ़ाते समय मन में अपनी मनोकामनाएं पढ़ें और भगवान शिव का ध्यान करें। ऐसा करने से आपकी बात जल्दी ही भोले बाबा तक पहुंच जाएगी और आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related