रोजाना करें उत्कटासन और बनाए घुटने, जांघ और कमर की हड्डी को मजबूत, जाने करने का आसान तरीका

लाइफस्टाइलरोजाना करें उत्कटासन और बनाए घुटने, जांघ और कमर की हड्डी को...

Date:


रोजाना करें उत्कटासन और बनाए घुटने, जांघ और कमर की हड्डी को मजबूत, जाने करने का आसान तरीका

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर हो जाती है और अगर सही खानपान न हो तो उम्र में ही हड्डियां कमजोर होने लगती हैं | हालांकि, योग से आप हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बना सकते है | इसके अलावा डाइट में विटामिन-डी और कैल्शियम वाली चीज़ों को भी शामिल करे | आज हम आपको ऐसे ही योगासन के बारे में बताएंगे, जो घुटने, जांघ और कमर की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करेगा | 

उत्कटासन

उत्कटासन को 15-20 बार करने से घुटने लचीले बनते हैं, ये घुटने, जांघ और कमर की हड्डी को मजबूत करते है | अगर आप इस को रोजाना करेंगे तो शरीर की और भी कई तकलीफें दूर हो सकती है | इसके अलावा ये थाइज़ मसल्स भी बनता है और एक्स्ट्रा फैट भी कम करता है | 

Read also: एसिडिटी की समस्या को करना है दूर तो रोजाना करें ये 2 योगासन

उत्कटासन को करने का सही तरीका

पहले दोनों पैरों को जोड़कर खड़े हो जाएं और फिर दोनों हाथों को जांघों से चिपका लें। बस अपनी कमर, गर्दन को बिल्कुल सीधा रखें। अब सांस भरते हुए हाथों को खोलकर आसमान की ओर ले जाए | याद रहे हथेलिया एक-दूसरे हाथ की तरफ हो | अब सांस छोड़ते हुए जिस तरह कुर्सी पर बैठते हैं, वैसा ही पोज़ ले ले | अब सांसें लेते हुए धीरे – धीरे अटेंशन पोजीशन में आ जाएं। आपको ये रोजाना 15-20 बार दोहराएं।

Read also: अगर आपका खाना पेट में ठीक तरीके से नहीं पचता है, तो दिनचर्या में शामिल करें ये योगासन

अर्थराइटिस की प्रॉब्लम है, तो कुर्सी के सहारे यह आसन कर सकते है | घुटने में इंजरी है, वे सावधान रहे | इसके अलावा एक्सपर्ट की सलाह ले ली जाए तो अच्छा है | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related