बेजान त्वचा को चमकदार बनाने के लिए करें ये काम

लाइफस्टाइलबेजान त्वचा को चमकदार बनाने के लिए करें ये काम

Date:

धूप से चेहरा झुलस जाता है। चेहरे पर गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से त्वचा डल होने लगती है। इसलिए त्वचा की उचित देखभाल करना जरूरी है। त्वचा की चमक बरकरार रखने के लिए आप ट्रीटमेंट के बजाय कुछ टिप्स अपना सकते हैं।

विटामिन-सी सीरम लगाने के फायदे

अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा दमकती रहे तो इसके लिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन में विटामिन-सी सीरम को शामिल करना चाहिए। विटामिन-सी रंगत को निखारने का काम करता है।

सीरम का उपयोग करने से पहले त्वचा को अच्छी तरह से साफ कर लें। चेहरे की सफाई के बाद टोनर लगाएं और अंत में चेहरे पर सीरम का प्रयोग करें। हथेली पर सीरम की कुछ बूंदें डालें। अब इसे थपथपाकर चेहरे पर लगाएं। सीरम को त्वचा में समा जाने दें। अंत में, एक हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें।

रोजाना चेहरा साफ करने के फायदे

चेहरे को रोजाना साफ करना बहुत जरूरी है। अपना चेहरा कम से कम दो बार अच्छी तरह धोएं। त्वचा की सफाई के लिए हल्के क्लींजर का प्रयोग करें। बाजार में आपको प्राकृतिक चीजों से बने क्लींजर आसानी से मिल जाएंगे। अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार क्लींजर खरीदें।

चमकदार त्वचा के लिए फेस पैक कैसे बनायें

त्वचा को चमकदार बनाने के लिए फेस पैक काफी मदद करते हैं। अगर आप भी बाजार से लाए हुए फेस पैक का इस्तेमाल करते है तो हम आपको बता दे कि बाजार से लाए हुए फेस पैक से ज्यादा घर पर बना हुआ फेस पैक ज्यादा कारगर होता है । अगर आपके पास संतरा है तो आप उनका फसपैक बना सकते है . संतरे में विटामिन सी पाया जाता है, जो रंग पर असर डालता है।

फेस पैक बनाने के लिए आपको संतरे के छिलके के पाउडर की जरूरत पड़ेगी. आप घर पर भी संतरे के छिलके का पाउडर बना सकते हैं. इसके लिए आपको संतरे के छिलके को 2-4 दिन तक धूप में सुखाना होगा. जब संतरे के छिलके सूख जाएं तो इन्हें मिक्सर में पीस लें. संतरे के छिलके का पाउडर बना लीजिये. 2 चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर में एक चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. चमकदार गोरी त्वचा पाने के लिए आप इस फेस पैक को यूज़ कर सकते हैं।

चमकदार त्वचा के लिए अन्य टिप्स

अगर आप चाहते हैं कि त्वचा की चमक कम न हो तो त्वचा पर केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। यह आपकी त्वचा की प्राकृतिक चमक छीन लेता है।

अपनी त्वचा की देखभाल की दिनचर्या में एलोवेरा जेल को अवश्य शामिल करें। पिंपल्स को कम कर चमकदार त्वचा के लिए आप इस जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चमकदार त्वचा के लिए स्क्रब जरूर करें। एक्सफोलिएट करने से त्वचा न सिर्फ साफ होती है बल्कि स्वस्थ भी रहती है। कॉफी से लेकर ओट्स की मदद से चेहरे को स्क्रब किया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related