हापुड़। कलेक्ट्रेट सभागार में शिवा प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डा.सुमन रानी अग्रवाल की यूपी के नारी सशक्तिकरण विशेषांक ‘अस्तित्व’ नामक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि दुनिया में मां से बढ़कर कोई नहीं हो सकता हैं। सचमुच मां कुदरत की अद्भुत रचना हैं जिसकी तुलना असम्भव हैं। मां अपनी पहली सांस से अंतिम सांस तक अपना हर फर्ज हर रुप में निभाती हैं और अपनी संतान को सफल बनानें के लिए सभी कष्टों को खुशी खुशी सहन करती हैं।
Also Read : Meerut’s GTB School: डीजी स्तर के अधिकारी की शह पर मेरठ की शान जीटीबी स्कूल आज बना लड़ाई का मैदान

उन्होंने कहा कि लेखन इंसान की भावनाओं को प्रदर्शित करनें का सबसे अच्छा जरिया हैं। जो इंसान के व्यक्तित्व को निखाता हैं। अच्छे शिक्षक भी बच्चों की नींव मजबूत करनें उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करते हैं। वहीं सीडीओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि डा.सुमन द्वारा लिखित कविताओं के शब्दों में बेटी व मां व नारी के रूप का सुंदर ढ़ग से वर्णन किया हैं। जो प्रशंसनीय हैं। इस मौकें पर एडीएम श्रद्धा शाड़िल्यान, एसडीएम सदर दिग्गविजय सिंह, शिक्षका मीनाक्षी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Also Read : ATS Center In Meerut: बजट में मेरठ के लिए एटीएस सेंटर, सुरक्षा का बनेगा बड़ा हब

