हड़ताल से मेरठ सहित पूरे यूपी में हाहाकार, 22 कर्मचारी नेताओं पर एस्मा, 1322 संविदा कर्मी बर्खास्त

उत्तर प्रदेशहड़ताल से मेरठ सहित पूरे यूपी में हाहाकार, 22 कर्मचारी नेताओं पर...

Date:

लखनऊ/ मेरठ। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से चारों ओर हाहाकार मच गया है। मेरठ और अन्य जिलों में ​बिजली कटौती से हाहाकार मच गया है। मेरठ के अधिकांश इलाके अंधेरे में डूबे हुए है। यहीं हाल राज्य के अन्य जिलों का भी है।

राज्य में बिजली संकट के पैदा हुए हालात पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में कर्मचारी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी के साथ बैठक कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया।


यूपी सरकार ने हड़ताली बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक के बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को शाम छह बजे तक काम पर लौटने की चेतावनी दी थी। हालांकि, उसके पहले 22 कर्मचारी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन सबके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, 1300 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। हड़ताल के चलते बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। फैक्टरियों में उत्पादन ठप है और जलापूर्ति भी बाधित हो गई है।


ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक के बाद मीडिया बताया कि मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराया है। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के 22 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इन लोगों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई होगी। इनमें से छह को निलंबित किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...