जिला पंचायत चुनाव: सदस्यों के क़दमों में गिरे सपा के पूर्व सांसद

उत्तराखंडजिला पंचायत चुनाव: सदस्यों के क़दमों में गिरे सपा के पूर्व सांसद

Date:


जिला पंचायत चुनाव: सदस्यों के क़दमों में गिरे सपा के पूर्व सांसद

चंदौली: जिला पंचायत चुनाव में आज 53 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान से ठीक पहले चंदौली से एक वीडियो सामने आया है जिसमें चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सपा के जिला पंचायत उम्मीदवार और अपने भतीजे की जीत के लिए पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के पैर पड़ रहे हैं। रामकिशुन को चंदौली का कद्दावर नेता माना जाता है।

सपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह सपा सदस्यों से एकजुट रहने की विनती कर रहे हैं और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तेज नारायण यादव को जिताने की अपील कर रहे हैं। अपने इज्जत की दुहाई देते हुए रामकिशुन ने अचानक से सदस्यों के पैर पकड़ लिए। जब उन्होंने पूछा गया कि पैर क्यों पकड़े तो रामकिशुन ने कहा कि वह पार्टी की खातिर किसी के भी पैर छू सकते हैं।

जब इस बारे में उनसे पूछा गया कि तो रामकिशुन यादव ने कहा, ‘मैं समाजवादी पार्टी के लिए पैरों पर गिर सकता हूं। मैंने कोई मांग नहीं की। पार्टी के जिलाध्यक्ष मौजूद थे। पार्टी की खातिर मैंने पैर पकड़े।’ दरअसल चंदौली जिले में 35 सदस्यों वाली जिला पंचायत में सपा के 15 सदस्य जीते हैं जबकि बीजेपी के आठ और बसपा के चार सदस्य चुनाव जीते हैं। वहीं 9 सदस्य ऐसे हैं जो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते हैं।

Read also: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी यानि Munmun Dutta की इन तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नज़र

जब इस बारे में उनसे पूछा गया कि तो रामकिशुन यादव ने कहा, ‘मैं समाजवादी पार्टी के लिए पैरों पर गिर सकता हूं। मैंने कोई मांग नहीं की। पार्टी के जिलाध्यक्ष मौजूद थे। पार्टी की खातिर मैंने पैर पकड़े।’ दरअसल चंदौली जिले में 35 सदस्यों वाली जिला पंचायत में सपा के 15 सदस्य जीते हैं जबकि बीजेपी के आठ और बसपा के चार सदस्य चुनाव जीते हैं। वहीं 9 सदस्य ऐसे हैं जो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते हैं।

समाजवादी पार्टी ने तेज नारायण को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं बीजेपी ने दीनानाथ शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। खबर ये है कि लगातार सपा द्वारा जिले में विधायक से लेकर ब्लॉक प्रमुख और पंचायत चुनाव में रामकिशुन यादव के परिजनों को ही टिकट दिया जाता रहा है जिससे सपा सदस्यों में रोष भी है और ऐसे में क्रॉस वोटिंग की संभावना प्रबल हो गई है।

आपको बता दें कि यूपी में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 53 जिलों में 11 बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक मतदान होगा तथा तीन बजे के बाद मतगणना प्रारंभ होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related