झारखंड में बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत

फीचर्डझारखंड में बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत

Date:


झारखंड में बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत

रांची: झारखंड के अलग-अलग जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत नौ लोगों की मौत हो गयी।

खूंटी से यहां प्राप्त सूचना के अनुसार, जिले के के कर्रा स्थित लरता गांव में एक की परिवार के पांच सदस्यों की वज्रपात से मौत हो गई। बताया जाता है कि खेत में काम कर रहे मंगा मुंडा और उनके परिवार के अन्य सदस्य अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे तभी वज्रपात हो गया। इस घटना में मंगा मुंडा (60), उनकी पत्नी जीवंती मुंडाइन (55), उनका बेटा पूना (28), बहू जयमा (25) और एक साल के पोते की मौके पर ही मौत हो गयी।

वहीं, पलामू जिले के विश्रामपुर में मछली पकड़ रहे युवक सतीश कुमार (18) और चतरा के हंटरगंज स्थित बेला गांव में खेल रहे छह साल के बच्चे अंकुश की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई।

उधर, रांची जिले के लापुंग में भी मवेशियों को चराने के क्रम में महिला सुनीता देवी (38) की वज्रपात से झुलस कर मौत हो गयी। लोहरदगा के कुड़ू स्थित बड़मारा गांव में खेती कर रहे नरेश साहू (35) के आकाशीय बिजली से मौत होने की सूचना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related