Disrespect of Women: बिना कुछ पहने भी महिलाऐं अच्छी दिख सकती हैं वाले बयान पर घिरे रामदेव

नेशनलDisrespect of Women: बिना कुछ पहने भी महिलाऐं अच्छी दिख सकती हैं...

Date:

बिना कुछ पहने भी महिलाऐं अच्छी दिख सकती हैं वाले बयान पर बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि इस मुद्दे ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है. बता दें कि रामदेव ने जब यह बयान दिया तब मंच पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता भी मौजूद थीं. शिवसेना के उद्धव गुट ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए सवाल किया है कि मंच पर उस वक्त उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता मौजूद थीं, उन्होंने रामदेव की टिप्पणियों का विरोध क्यों नहीं किया.

रामदेव के बयान पर शिवसेना का भाजपा पर हमला

बता दें कि बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा था कि आप साड़ी पहनकर भी अच्‍छी लगती हैं और अगर मेरी तरह से कोई महिला इसे ना भी पहने तो भी अच्छी लगती है. रामदेव के इस बयान पर संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल महोदय की शिवाजी पर अपमानजनक टिप्पणी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री की महाराष्ट्र के गांवों को कर्नाटक ले जाने की धमकी और अब भाजपा प्रचारक रामदेव का सरे आम महिलाओं का अपमान, मगर सरकार चुप है. संजय राउत ने सवाल किया कि क्या सरकार ने अपनी जुबान दिल्ली के पास गिरवी रख दी है?”

महुआ मोइत्रा ने कहा-अब पता चला शलवार कमीज में क्यों भागे थे रामदेव

उधर रामदेव की विवादित टिप्पणियों की निंदा करते हुए तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा और दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने रामदेव से देश से माफी मांगने की बात कही है. रामदेव के शुक्रवार को दिए भाषण का वीडियो स्‍वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है. वहीँ मोइत्रा ने कहा कि अब पता चला कि रामदेव रामलीला मैदान से औरतों के कपडे पहनकर क्यों भागे थे. अभी तक इस मामले में भाजपा की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है और न ही बाबा रामदेव या उनकी कंपनी पतंजलि की ओर से कोई स्पष्टीकरण दिया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...