दिलीप कुमार ऐसे बने एआर रहमान

बॉलीवुडदिलीप कुमार ऐसे बने एआर रहमान

Date:


दिलीप कुमार ऐसे बने एआर रहमान

मुंबई: म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार और सिंगर एआर रहमान को आज हर कोई जानता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सब कोई रहमान के म्यूजिक के दीवाने हैं। रहमान ने साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। रहमान के जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो शायद ही किसी को पता होगी। आज हम आपको ऐसी एक बात बताने जा रहे हैं।

म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल करने वाले सिंगर एआर रहमान का असली नाम दिलीप कुमार था। लेकिन, उन्होंने अपना नाम बदल दिया। इसके पीछे एक कहानी है।रहमान की बायोग्राफी ‘द स्पिरिट ऑफ़ म्यूजिक’ के मुताबिक, रहमान ने एक ज्योतिष की सलाह पर अपना नाम बदला था।

रहमान को अपना नाम पसंद नहीं था। इसलिए उनकी बहन ने ज्योतिष को सिंगर की कुंडली दिखाई। जिसके बाद ज्योतिष ने उनकी बहन को रहमान का नाम बदलने की सलाह दी।

नाम बदलने के अलावा रहमान ने अपना धर्म परिवर्तन किया है। रहमान हिंदू थे। लेकिन, उनकी जिंदगी में हुए एक किस्से के बाद उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। दरअसल, एक बार रहमान की बहन की तबियत बहुत खराब हो गई थी। रहमान ने अपनी बहन की सलामती के लिए हर जगह मिन्नतें मांगी। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। आखिर में वह एक मस्जिद में गए। वहां उन्होंने अपनी बहन के ठीक होने की दुआ मांगी और उनकी दुआ रंग लाई। उनकी बहन ठीक हो गई। रहमान इस बात से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने अपना धर्म बदलने का फैसला लिया।

बता दें कि, रहमान का बचपन गरीबी में बिता। जब रहमान 9 साल के थे तब उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। रहमान बचपन में इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनका यह सपना अधूरा रहा गया। आज रहमान करोड़ों रुपयों के मालिक हैं। लेकिन, ऐसा भी समय था जब उन्हें रिकॉर्ड प्लेयर को ऑपरेट करने के लिए 50 रुपये मिलते थे। बता दें कि रहमान की बीवी का नाम सायरा बानो है और उनके तीन बच्चे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related