दिलीप घोष अगले 24 घंटे नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

उत्तराखंडदिलीप घोष अगले 24 घंटे नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार, चुनाव आयोग...

Date:


दिलीप घोष अगले 24 घंटे नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। यह रोक 15 अप्रैल से शाम सात बजे तक 16 अप्रैल शाम 7 बजे तक जारी रहेगी।

कड़ी चेतावनी भी दी
चुनाव प्रचार पर पाबन्दी के साथ ही आयोग ने घोष को कड़ी चेतवानी देते हुए कहा कि, चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता लागू होने तक सार्वजनिक बयान देते समय ऐसी टिप्पणी से बचें।

दिया विवादित बयान
दिलीप घोष ने पिछले दिनों कूच बिहार के सीतलकुची में हुई हिंसा पर कहा था कि अगर कोई कानून को हाथ में लेगा तो हर जगह सीतलकुची जैसी घटना होगी जिसके बाद आयोग ने भाजपा बंगाल अध्यक्ष को नोटिस जारी किया था। घोष के पहले आयोग ने शांतनु बसु, शुभेंदु अधिकारी, सहित कई नेताओं को नोटिस जारी कर चुका है। वहीं राहुल सिन्हा पर भी चुनाव प्रचार पर एक दिन का बैन लगा चुकी है। आयोग ने शांतनु बसु को लोगों को डराने और धमकाने का आरोप लगाते हुए जारी नोटिस पर 24 घंटे जवाब माँगा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related