NEET पीजी परीक्षा भी टली

एजुकेशनNEET पीजी परीक्षा भी टली

Date:


NEET पीजी परीक्षा भी टली

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के बेतहाशा बढ़ते मामलों को देखते हुए 18 अप्रैल को होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा को टाल दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार शाम ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

सुप्रीम कोर्ट में था मामला
बड़ी संख्या में छात्रों और डॉक्टरों ने कोरोना के हालात के मद्देनजर इसे टालने की मांग की थी. इससे पहले NEET-PG परीक्षा का मामला गुरुवार को सु्प्रीम कोर्ट भी पहुंच गया. MBBS डॉक्टरों के एक समूह ने इस संबंध में याचिका दाखिल की है जिसमें COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच 18 अप्रैल को होने वाली NEET-PG परीक्षा को टालने की मांग की गई.

याचिका में CBSE परीक्षाएं रद्द करने का हवाला
याचिका में कहा गया है कि COVID -19 रोगियों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को शारीरिक तौर पर परीक्षा में भाग लेने के लिए मजबूर करना हजारों लोगों के जीवन को संकट में डालने के बराबर होगा. याचिका में हाल ही में CBSE की कक्षा 10 की परीक्षा रद्द करने और कक्षा 12 की परीक्षाओं को स्थगित करने के फैसले का हवाला दिया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related