दिलीप घोष ने पूछा ममता के पिता का पता, कांग्रेस को घेरते घेरते गिर गयी भाजपा

नेशनलदिलीप घोष ने पूछा ममता के पिता का पता, कांग्रेस को घेरते...

Date:

मंडी का भाव पूछकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत भाजपा के निशाने पर आ गयी मगर अब भाजपा अपने नेता दिलीप घोष के ममता बनर्जी पर “पहले अपने ‘पिता’ की पहचान करनी चाहिए” वाले बयान पर खुद फंस गयी है, मामला काफी तूल पकड़ने लगा तो पार्टी की तरफ से इस व्यक्तिगत टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांग लिया गया. स्पष्टीकरण सुप्रिया श्रीनेत का भी आया था और मंडी वाली पोस्ट की कांग्रेस नेत्री ने निंदा भी की थी और कहा था इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, जिसने भी ये किया है उसकी पहचान की जा रही है. मगर सुप्रिया के स्पष्टीकरण से भाजपा सहमत नहीं है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी निर्वाचन आयोग से इस मामले में एक्शन लेने को कहा है, अब देखना है कि ममता से अपने पिता का पता लगाने वाले बयान पर भी महिला आयोग क्या निर्वाचन आयोग से वही अनुरोध करेगा जो सुप्रिया श्रीनेत के बारे में किया।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद दिलीप घोष ने दुर्गापुर में पत्रकारों से कहा कि ममता बनर्जी जहां भी जाती हैं, वह अपने को उस राज्य की बेटी कहती हैं। इसलिए उन्हें पहले अपने ‘पिता’ की पहचान करनी चाहिए। TMC ने दिलीप घोष के इस बयान पर निर्वाचन आयोग में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब मामला जब गरमाने लगा तो प्रदेश इकाई की तरफ से इस बयान की निंदा करते हुए दिलीप घोष से स्पष्टीकरण माँगा गया है। भाजपा ने दिलीप घोष की इस टिप्पणी को पार्टी की परंपरा के विपरीत बताते हुए निंदा की है.

तृणमूल कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने कहा कि इससे पहले ये लोग मां दुर्गा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर चुके हैं. नारी शक्ति को अपमानित करना बीजेपी नेताओं की मानसिकता है। TMC ने निर्वाचन आयोग में दी गयी अपनी शिकायत में कहा कि दिलीप घोष की टिप्पणी सत्ता के पदों पर महिलाओं के प्रति स्त्रीद्वेष और अनादर की संस्कृति को भी बढ़ावा देती है। कीर्ति आज़ाद ने दिलीप घोष के खिलाफ पोस्को एक्ट में मुकदमा चलाये जाने की बात भी कही.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...