Digvijay Singh: मैं भी हूँ रेस में, अध्यक्ष पद चुनाव पर बोले दिग्गी राजा

पॉलिटिक्सDigvijay Singh: मैं भी हूँ रेस में, अध्यक्ष पद चुनाव पर बोले...

Date:

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में लगता है घमासान होने वाला है. गाँधी फैमिली के इंकार के बाद अभी तक इस पद के लिए दो नाम चर्चा में थे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत और वरिष्ठ नेता जिनका शुमार बागी गुट में होता है शशि थरूर। लेकिन अब मामला त्रिकोणीय हो सकता है क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ नेता, भारत जोड़ो यात्रा के इंचार्ज और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस दौड़ में इंट्री मारी है. उनका कहना है कि मुझे क्यों भूल रहे हो, मैं भी इस रेस में शामिल हो सकता हूँ. 

एक टीवी चैनल से हुई बातचीत में दिग्विजय सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए कहा कि आप क्यों मुझे इस रेस से बाहर समझ रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस चुनाव में सभी को मैदान में उतरने का अधिकार है. किसी के साथ कोई ज़ोर ज़बरदस्ती नहीं है, न ही चुनाव लड़ने की और न ही न लड़ने की. दिग्विजय की इस बात का संकेत अशोक गेहलोत की तरफ जा रहा है क्योंकि वह राजस्थान के मुख्यमंत्री की कुर्सी को छोड़ना नहीं चाहते और आज उन्होंने दिल्ली में इस बारे में सोनिया गाँधी से भी मुलाकात की है. कहा जा रहा है कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए सोनिया गाँधी के सामने कुछ शर्तें रखी हैं. दरअसल इसमें पेंच इसलिए फंस रहा है कि कांग्रेस ने अपने उदयपुर अधिवेशन में एक व्यक्ति एक पद का प्रस्ताव पास किया था जो अशोक गेहलोत के गले में फांसी का फंदा बनता जा रहा है.   

वहीँ दिग्विजय सिंह की बात करें तो  पिछले महीने उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, अगर उनकी मर्ज़ी नहीं है तो उनके पीछे पड़ने की ज़रुरत नहीं है. बता दें कि मन मनव्वल की कोशिशों के बीच राहुल गाँधी ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनने से साफ़ इंकार कर दिया है. दिग्विजय सिंह के दावे के बाद कुछ सियासी जानकारों का कहना है कि इसके पीछे अशोक गेहलोत का दिमाग़ है जिनकी दिलचस्पी सिर्फ राजस्थान की सीएम कुर्सी में ही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...