Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर बन रहा है अत्यंत दुर्लभ संयोग, देवी पूजा का मिलेगा लाभ

धर्मChaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर बन रहा है अत्यंत दुर्लभ संयोग,...

Date:

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 बुधवार के दिन शुरू हो रहे हैं। इसी के साथ इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं।

साल 2023 में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 22 मार्च, बुधवार से हो रहा है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिंदू शास्त्रों में बताया है कि चैत्र नवरात्रि में दुर्गा की पूजा करने से कष्ट और दुख दूर होते हैं। दुर्गा पूजा वालों को देवी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देतीं हैं।

इस साल चैत्र नवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। विशेष बात यह कि इस संयोग पूरे 110 साल बाद चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बन रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 मार्च 2023 रात्रि 9.22 मिनट पर होगी। इसका समापन 6.50 मिनट पर होगा।

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का समय सुबह 06.14 मिनट से सुबह 7.55 मिनट के बीच ही रहेगा। पंडितों के मुताबिक, इस साल मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं। मां के इस सवारी को सुख-समृद्धि और सौहार्द का प्रतीक माना है। इसी के साथ इस रूप में माता पूजा करने से साधकों को धन-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

चैत्र नवरात्रि 2023 दुर्लभ संयोग

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि पर 110 वर्ष बाद बृहस्पति और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। धार्मिक दृष्टिकोण से इस संयोग को शुभ माना जा रहा है।

इसके साथ इस दिन सुबह 7.48 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा और इसके बाद ब्रह्म योग प्रारंभ हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दोनों योग बहुत शुभ माने गए हैं। इसी के साथ इस अवधि में पूजा-पाठ करने से देवी भक्तों को विशेष फल प्राप्त होता है। जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...