Dharm: पाना चाहते हैं हर कष्ट से मुक्ति, करें शिव चालीसा का पाठ

धर्मDharm: पाना चाहते हैं हर कष्ट से मुक्ति, करें शिव चालीसा का...

Date:

भगवान शिव का स्वभाव भोलापन वाला माना गया है, जहाँ वह अपने भक्तों द्वारा की गयी पूजा-पाठ से जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं आज सोमवार का दिन है, जहाँ भगवान शिव की पूजा के साथ शिव चालीसा का पाठ भी किया जाये तो अत्यन्त लाभ मिलता है।

वहीं आज के दिन के बारें में ऐसी मान्यता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही तमाम व्याधियां दूर हो जाती है, वहीं शिव चालीसा के पाठ से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। 

ऐसे करें शिव चालीसा का पाठ- 
सर्वप्रथम सुबह उठकर व्यक्ति को स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिये, इसके बाद पूर्व दिशा की ओर आसन लगाकर बैठ जायें। वहीं पूजा सामग्री में सफेद चंदन, माला, धूप, दीप आदि सम्मलित कर लें, साथ ही भोग लगाने के लिये प्रसाद की व्यवस्था कर लें।

इसके बाद शिव चालीसा शुरू करने से पहले गाय के घी का दीपक प्रज्वलित करें, अब शिव चालीसा का पाठ शुरू कर दें। वहीं शिव चालीसा का पाठ करते समय यह याद रखें कि उसे हम जोर-जोर से पढ़े, जिससे यह घर के अन्य लोगों को भी सुनाई दे।

आज का पंचांग-

सोमवार, ⓪⓽ मई ⓶⓪⓶⓶
पूर्णिमांत माह : बैशाख
अमावस्यांत माह : बैशाख 
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : अष्टमी (१८:३१:५४)
नक्षत्र : आश्लेषा (१७:०६:४४) 
योग : वृद्धि 
विक्रम सम्वत : २०७९ राक्षस 
शक सम्वत : १९४४ शुभकृत 
युगाब्द : ५१२४ 
आयन : उत्तरायण 
ऋतु : ग्रीष्म 
सूर्योदय : ०५:३२
सूर्यास्त : १९:००
अभिजीत मुहूर्त : ११:४९ से १२:४३
राहुकाल : ०७:१३ से ०८:५४

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related