हिन्दू धर्म में मान्यताओं के अनुसार हर दिन का अलग-अलग महत्व है, जहाँ हर दिन एक देवी या देवता को समर्पित है। इसके साथ ही गुरुवार का दिन भी भगवान विष्णु और भगवान बृहस्पति को समर्पित है, जहाँ आज के दिन कुछ कामों को करना शुभ माना जाता है। वहीं आज के दिन कुछ कामों को करने की सख्त मनाही भी होती है, जिससे कि कुंडली में स्थापित बृहस्पति ग्रह कमजोर स्थिति में न आये।
इस दिन न धोएं महिलाएँ अपने बाल-
बता दें कि इस दिन महिलाओं को बाल धोनें में मनाही है, क्योंकि महिलाओं की कुंडली बृहस्पति पति और संतान का कारक होता है, जिसके आधार पर यह पति-पत्नी के जीवन को भी प्रभावित करता है। वहीं ऐसा करने पर बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, जिससे अशुभ प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है।
घर में इन कामों की है मनाही है-
इस दिन घर में पोंछा नहीं लगाना चाहिये, शेविंग नहीं करना चाहिये, बाल नहीं कटवाने क्योंकि इन सब कार्यों के करने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो जाता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में भी बुरा असर पड़ता है।

