लाइफस्टाइल डेस्क। Dhanvantari Temple – धन्वंतरि मंदिर हिंदुस्तान का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश, यहां धनतेरस के मौके पर कुछ दिन पहले से ही भक्तों की भीड़ लग जाती है। ऐसा मानना है की यहां के दर्शन मात्र से धन की बारिश होती है, तो क्यों न इस धनतेरस पर आप भी यहां आए।
धन्वंतरी मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित है, ये काफी लोकप्रिय मंदिर है। हर सुबह और शाम को आरती होती है और खासकर दिवाली और धनतेरस पर यहां लोग खूब आते है।
अगर इसके इतिहास के बारे में बात करे तो ऐसा कहा जाता है की ये 182 साल से भी अधिक प्राचीन है और इसका निर्माण खुद भगवान ने किया था। साथ ही इस मंदिर से जुडी कई पौराणिक कथा भी है। किसी का मानना है की दिवाली या धनतेरस के दिन इस मंदिर की मिट्टी को तिजोरी में रखने से अपार धन की प्राप्ति होती है। इसके अल्वा, धनतेरस पर भगवान धन्वंतरी की पूजा करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
यहां की मूर्ति भी बेहद खास है, ये लगभग तीन फीट ऊंची है और जयपुर से मार्बल को मंगाकर इस मूर्ति का निर्माण किया गया था। बता दे, धन्वंतरि के अलावा यह राधा-कृष्ण की भी मूर्ति है।

