डाबर ओडोमॉस ने शुरू किया विशाल अभियान #MakingIndiaDengueFree

प्रेस रिलीज़डाबर ओडोमॉस ने शुरू किया विशाल अभियान #MakingIndiaDengueFree

Date:

ब्राण्ड लोगों को डेंगु और मलेरिया से बचने के लिए कर रहा है जागरुक

मेरठ, 12 अक्टूबर, 2022 : मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से शहर को बचाने के प्रयास में, डाबर की ओर से भारत के सबसे पसंदीदा पर्सनल ऐप्लीकेशन मोस्क्युटो रेपेलेन्ट ब्राण्ड- ओडोमॉस- ने आज यूपी में एक विशाल अभियान #मेकिंग इंडिया डेंगु फ्री की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत ओडोमॉस 70 शहरों के 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें डेंगु और मलेरिया के बारे में जानकारी देगा, इस अभियान में उन्को बताया जाएगा कि वे किस तरह मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं। साथ ही अभियान के तहत लोगों को मुफ्त ओडोमॉस मोस्क्युटो रेपेलेन्ट क्रीम भी बांटी जाएगी।

डाबर इंडिया लिमिटेड के एजीएम. कन्ज़्यूमर मार्केटिंग श्री रजत माथुर ने कहा। ‘‘डेंगु से बचने के लिए रोकथाम के उपायों पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। हम लोगों को इसके बारे में जागरुक बनाना चाहते हैं ताकि वे डेंगु एवं मच्छरां से फैलने वाली अन्य बीमारियों से अपने आप को सुरक्षित रख सकें। मेकिंग इंडिया डेंगु फ्री इसी दिशा में हमारा एक प्रयास है।’’

अभियान के तहत डाबर ओडोमॉस सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे बस टर्मिनलों, रेलवे स्टेशनों पर जागरुकता सत्रों का आयोजन भी करेगा, जिनके ज़रिए लोगों को डेंगु से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह अभियान भारत के पांच राज्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान में शुरू किया गया।

‘एक ब्राण्ड के रूप में ओडोमॉस लोगों को डेंगु एवं मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत है। अपने इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए हमने लोगों को डेंगु की रोकथाम के बारे में जागरुक बनाने के लिए इस सामाजिक अभियान की शुरूआत की है। क्योंकि हाल ही के महीनों में डेंगु के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में ज़रूरी है कि लोगों को इससे बचाव के तरीकों के बारे में जागरुक बनाया जाए, ताकि वे अपने आप को डेंगु से सुरक्षित रख सकें। इस अभियान के तहत हम डेंगु और मलेरिया से बचने के तरीकों के बारे में जागरुकता बढ़ाएंगे।’’ डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर-होम केयर, श्री संतोष जयसवाल ने कहा।

ऐसे में ज़रूरी है कि हम अपने साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर भी ध्यान दें। बच्चे चाहे घर से बाहर खेलने जाएं या घर के कमरे में रहें, उन्हें मच्छरों से बचाना बहुत ज़रूरी है। ओडोमॉस सबसे पसंदीदा पर्सनल ऐप्लीकेशन प्रोडक्ट है जो मच्छरों से संपूर्ण सुरक्षा प्रदान कर कई जानलेवा बीमारियों से बचाता है। दिन हो या रात, आप घर में हों या घर के बाहर, मच्छरांे से बचने के लिए ओडोमॉस ज़रूर लगाएं।’’ श्री जयसवाल ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...