Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश से तबाही, उफान पर नाले, चार धाम यात्रा पर रोक

उत्तराखंडUttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश से तबाही, उफान पर नाले, चार धाम...

Date:

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश ने तबाही मचाई है। पहाड़ी इलाकों में 24 घंटे से अधिक से हो रही भारी बारिश के चलते कई जगहों पर पत्थर खिसकने और सड़क पर मलबा आने से यातायात जाम हो गया है। वहीं उत्तराखंड के नाले उफान पर हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग पर उफान पर आए नाले के बाद रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी है। सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच चलने वाली शटल टैक्सी सेवा वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से एक चालक की मौत हो गई।

उत्तराखंड में आज रविवार सुबह से बारिश से पहाड़ों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त है। केदारनाथ धाम पर पैदल मार्ग पर गदेरे उफान पर हैं। भारी बारिश के चलते रुद्रप्रयाग प्रशासन ने सुबह करीब 10.30 बजे से केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी। तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच चलने वाली शटल टैक्सी सेवा के वाहन पर पत्थर गिरने से चालक की मौत हो गई। वहीं खेत में काम करते समय चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया है।

बारिश का ऑरेंज अलर्ट

दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले पांच दिनों में पूरे देश में झमाझम बरसात होने की संभावना है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज रविवार को तेज बौछारों के साथ भीषण बारिश हुई। इसके साथ उत्तराखंड में मानसून प्रवेश कर चुका है। मौसम विभाग ने चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून और पौड़ी जिलों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, अगले कुछ दिन प्रदेश भर में भारी बारिश होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...