कोरोना के साथ डेंगू की आफत, धड़ाधड़ मिल रहे मरीज

फीचर्डकोरोना के साथ डेंगू की आफत, धड़ाधड़ मिल रहे मरीज

Date:


कोरोना के साथ डेंगू की आफत, धड़ाधड़ मिल रहे मरीज

कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बीच डेंगू की आमद ने शासन प्रशासन के हाथ पैर फुंला दिए हैं। धड़ाधड़ मिल रहे मरीजों को देखते हुए आनन-फानन में अलर्ट भी जारी किया गया है। डेंगू और वायरल बुखार को लेकर उत्तर प्रदेश के हालात संवेदनशील हो चले हैं। हाल ही में फिरोजाबाद जिले में बीते कुछ दिनों में डेंगू के संदिग्ध 44 मरीजों की मौत हो गई। स्थिति बिगड़ते देख लखनऊ के कई डॉक्टर्स की टीम भी वहां पहुंची है। अन्य जिलों में भी तेजी से डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं।

प्रदेश भर में अलर्ट
बारिश के चलते मॉनसून सीजन में वेक्टर बोर्न डिजीज जैसे डेंगू-मलेरिया का खतरा मंडराने लगा है। प्रदेश भर के कई जिलों में लगातार मरीज भी सामने आ रहे हैं। जिसे देखते हुए पूरे यूपी में शासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बीते 2 दिन से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी इसकी रोकथाम की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। बैठकों का दौर भी जारी है। खतरे को देखते हुए सभी जिलों में संवेदनशील इलाके चिन्हित करने के निर्देश भी शासन ने जारी किए हैं। वहीं फिरोजाबाद जिले में कुछ दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अन्य जिलों में भी स्कूली बच्चों को लेकर बेहद सावधान रहने की हिदायत सरकार ने जारी की है।

दिल्ली में डेंगू-मेलरिया पसार रहे पांव, अब तक डेंगू के 97 मामले दर्ज

सितंबर- अक्टूबर में बढ़ेगा ख़तरा
डेंगू बुखार को लेकर एक्सपर्ट्स ने सितंबर अक्टूबर के महीनों को बेहद संवेदनशील बताया है। डॉक्टर्स के मुताबिक इन 2 महीनों में डेंगू मच्छर के पनपने के सबसे ज्यादा चांसेस हैं। बरसाती पानी के इकट्ठा होने की वजह से मच्छर का लारवा यहां वहां पनप सकता है। हालांकि इसकी रोकथाम के लिए सभी जिलों के मलेरिया अधिकारियों को गाइडलाइंस जारी की गई हैं। ठहरे हुए पानी में मच्छरों के पनपने की संभावना होती है। इसे देखते हुए लगातार छिड़काव और मच्छर रोधी गतिविधियां करवाई जाएंगी।

High Fever West UP : वेस्ट यूपी में हाई फीवर का प्रकोप, मरीजों से भर गये अस्पताल

इम्युनिटी बढ़ाए
बीमारियों से बचाव के लिए डॉक्टर्स ने लोगों को अपनी इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए कहा है। इसके तहत डाइट में प्रोटीन को शामिल करना जरूरी है। वही रखरखाव और रहन-सहन को लेकर भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है। मेरठ के जिला मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश के अनुसार डेंगू का मच्छर ठहरे हुए साफ पानी में पनपता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह अपने आसपास पानी एकत्र ना होने दें। अपनी छतों पर, गमलों में, कूलर में या ऐसे ही किसी स्थान पर जहां पानी खड़ा हो सकता है उसे लगातार साफ करते रहें। इसके अलावा मच्छरों से पूरी तरह से बचाव रखें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related