एससीओ बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पाकिस्तान में आतंक बेलगाम

फीचर्डएससीओ बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पाकिस्तान में आतंक...

Date:


एससीओ बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पाकिस्तान में आतंक बेलगाम

मॉस्कोः एससीओ बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा नसीहत दी। सिंह ने कहा कि पाक में आतंक बेलगाम है। उन्होंने कहा कि कोई देश आतंकवाद को समर्थन न करे। मास्को में एससीओ की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एससीओ क्षेत्रीय आतंक रोधी ढांचे के कार्यों को महत्व देता है।

संस्थागत क्षमता की आवश्यकता
राजनाथ सिंह ने कहा कि पारंपरिक और गैर पारंपरिक दोनों तरह के खतरों से निपटने के लिए हमें संस्थागत क्षमता की आवश्यकता है। भारत आतंकवाद के सभी प्रारूपों और इसका समर्थन करने वालों की स्पष्ट तौर पर निंदा करता है। अतिवादी दुष्प्रचार और कट्टरवाद से मुकाबले के लिए एससीओ द्वारा आतंक रोधी तंत्र को अंगीकृत किया जाना एक महत्वपूर्ण फैसला है।

अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक
राजनाथ सिंह ने कहा शांतिपूर्ण, स्थिर और सुरक्षित एससीओ क्षेत्र के लिए विश्वास का माहौल, गैर आक्रामकता और एक दूसरे के प्रति संवेदनशीलता महत्वपूर्ण है। एससीओ क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनों के प्रति सम्मान, सहयोग और मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान महत्वपूर्ण है। अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति अभी भी चिंताजनक है।

पाकिस्‍तान पर साधा निशाना
अपने संबोधन में बिना नाम लिए पाकिस्‍तान पर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद की सभी रूपों और इसके समर्थकों की निंदा करता है। इस बैठक में भारत और रूस के अलावा चीन के रक्षा मंत्री भी भाग ले रहे हैं। भारत और चीन के बीच लद्दाख में ताजा झड़प की खबरों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की इस अहम बैठक में शामिल होना बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related