India Mongolia Relations: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंगोलिया,राष्ट्रपति खुरेलसुख ने उपहार में भेंट किया राजसी घोड़ा

इंटरनेशनलIndia Mongolia Relations: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंगोलिया,राष्ट्रपति...

Date:

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की मंगोलिया यात्रा पर हैं। यह पहली बार है कि किसी भारतीय रक्षामंत्री ने मंगोलिया यात्रा की है। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगोलिया राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख से मुलाकात भी की। इस मुलाकात में राष्ट्रपति ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को मंगोलिया का राजसी घोड़ा भेंट किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सात साल पहले मंगोलिया यात्रा के दौरान घोड़ा भेंट किया था।  राजनाथ सिंह ने आज बुधवार को सफेद घोड़े की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि मंगोलिया में हमारे खास दोस्तों की ओर से एक विशेष उपहार। मैंने इस शानदार व सुंदर घोड़े का नाम तेजस रख दिया है। धन्यवाद, राष्ट्रपति खुरेलसुख, धन्यवाद मंगोलिया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के साथ चर्चा की। रक्षा मंत्री तीन दिवसीय मंगोलिया यात्रा पर हैं। देश के किसी रक्षामंत्री का पूवÊ एशियाई देश का यह पहला दौरा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति खुरेलसुख के साथ बैठक उत्कृष्ट रही है। उन्होंने इस मौके पर 2018 में हुई मुलाकात का जिक्र किया है। तब खुरेलसुख मंगोलिया के प्रधानमंत्री थे। राजनाथ ने बताया कि हम मंगोलिया के साथ अपनी बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगोलिया की यात्रा की थी। तब तत्कालीन मंगोलियाई प्रधानमंत्री चिमेद सैखानबिलेग ने पीएम मोदी को उपहार में घुड़दौड़ का घोड़ा भेंट किया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह क्षेत्रीय सुरक्षा और भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच रणनीतिक और रक्षा संबंधों का विस्तार करने के उद्देश्य से मंगोलिया और जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related