प्रधानमंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री का लद्दाख दौरा

फीचर्डप्रधानमंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री का लद्दाख दौरा

Date:


प्रधानमंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री का लद्दाख दौरा

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देश की सैन्य तैयारियों का जायजा लेने और समग्र स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को लद्दाख का दौरा करेंगे। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महत्वपूर्ण दौरा
राजनाथ सिंह सिंह का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत और चीन तनातनी वाले स्थानों से सैनिकों को पूरी तरह पीछे हटाने के लिए एक कार्ययोजना को अंतिम रूप देने की ओर बढ़ रहे हैं। रक्षा मंत्री के साथ थलसेना अध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे भी होंगे। भारत और चीन की सेनाओं के बीच पांच मई को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध शुरू होने के बाद से राजनाथ सिंह का लद्दाख का यह पहला दौरा होगा। सिंह का दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन जुलाई को लद्दाख के औचक दौरे के कुछ दिन बाद हो रहा है।

सुरक्षा स्थिति की समग्र समीक्षा
मोदी ने अपने दौरे के दौरान सैनिकों को संबोधित किया था और सीमा पर जारी गतिरोध से सख्ती से निपटने का संकेत दिया था। सूत्रों ने कहा कि सिंह जनरल नरवणे, उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी, 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह तथा अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समग्र समीक्षा करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related