कोलकाता रेप-हत्याकांड में ममता का बचाव करना सपा का असली चेहरा: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेशकोलकाता रेप-हत्याकांड में ममता का बचाव करना सपा का असली चेहरा: योगी...

Date:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला डॉक्टर के साथ हुए क्रूर बलात्कार और हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार का बचाव करना सपा का असली चेहरा दिखाता है। उन्होंने कहा, कोलकाता में हुई अराजकता से डॉक्टर और आधी आबादी आक्रोशित है, लेकिन सपा मुखिया अपराधियों और सरकार का बचाव कर रहे हैं। सपा मुखिया का बेशर्म बयान उनकी पार्टी का असली चेहरा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने सपा-कांग्रेस की साजिश के खिलाफ कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमें बैकफुट पर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि विपक्ष के कारनामों को उजागर करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर घर तक पहुंचें और हर परिवार के सदस्य से संवाद करें। उपचुनाव में विपक्षी दलों के नेताओं से पूछें कि लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने जो एक लाख रुपये का बांड भरा था, उसका क्या हुआ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के झूठ को सोशल मीडिया से आम लोगों के सामने उजागर करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए भाजपा जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही मूल्यों और आदर्शों की राजनीति करने वाली पार्टी है। पार्टी से बड़ा देश है, इस भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ता संकट के समय सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता है। मुख्यमंत्री ने एक मोबाइल फोन से सिर्फ एक सदस्य बनाने की अपील की। ​​प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने हैं। इसके लिए कार्यकर्ता गांव के विभिन्न वर्गों के बीच जाएं और लेखक, साहित्यकार, समाज सुधारक, किसान, युवा, सेवानिवृत्त सैनिक समेत हर वर्ग को शामिल कर सूची बनाएं। मलिन बस्तियों और दलितों के पास जाएं और पहले उनकी बात सुनें, फिर अपनी बात कहें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related