भड़काऊ भाषण देने के मामले में Azam Khan के खिलाफ आज आ सका है फैसला

उत्तर प्रदेशभड़काऊ भाषण देने के मामले में Azam Khan के खिलाफ आज आ...

Date:

रामपुर। चुनावी रैली के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में आज सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमे में फैसला आ सकता है। अदालत का फैसला आने की संभावना को देखते हुए परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अदालत के गेट, कलेक्ट्रेट के साथ-साथ सड़क पर भी पुलिस तैनात की गई है।

बता दें कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खां ने मिलक कोतवाली इलाके के खातानगरिया गांव में जनसभा को संबोधित किया था। आरोप है कि आजम खां ने इस जनसभा में भड़काऊ भाषण दिया था। जिससे दो वर्गों में नफरत फैल सकती थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था।

वीडियो अवलोकन टीम प्रभारी अनिल कुमार चौहान की तरफ से मामले की रिपोर्ट मिलक कोतवाली में दर्ज की गई थी। पुलिस ने विवेचना करते हुए इस चार्जशीट को कोर्ट में दाखिल किया था। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट ट्रायल) कोर्ट में चल रही है। जिसकी सुनवाई जज निशांत मान कर रहे हैं।

मामले में दोनों पक्षों की तरफ से 21 अक्तूबर को बहस पूरी हो गई थी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 27 अक्तूबर तिथि निर्धारित की थी। संभावना है कि आज इस मुकदमे में अदालत अपना फैसला सुना सकती है। सपा नेता आजम खां ने अदालत जाने से पहले कहा कि फैसले के बाद ही वो कुछ कहेंगे। फिलहाल अदालत जा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...