Rishi Sunak के पीएम बनने पर भाजपा—कांग्रेस के ट्वीट को लेकर बसपा सुप्रीमो का बड़ा हमला

उत्तर प्रदेशRishi Sunak के पीएम बनने पर भाजपा—कांग्रेस के ट्वीट को लेकर बसपा...

Date:

लखनऊ। भारतीय मूल के ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर जहां देशवासियों को सीना गर्व से चौड़ा है। कई जगह जश्न मनाकर लोग अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर अभिनेता से लेकर तमाम दलों के राजनेता भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। लोग लगातार ट्वीट और रिट्वीट कर रहे हैं। ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक को लेकर हो रहे ट्वीट की दौड़ में अब पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती शामिल हो गई हैं। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और बसपा सुप्रीमो ने आज गुरुवार को ट्वीट करते हुए कांग्रेस और भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।

बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने पर देश में कांग्रेस—भाजपा में ट्विटर वॉर शुरू है। आरोप-प्रत्यारोप के साथ इधर-उधर की बातें हो रही हैं। लेकिन,उस राजनीतिक में हक और इंसाफ की बातें नहीं की जा रही। जिस कारण देश में अभी तक कोई दलित पीएम नहीं बन सका।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि ऐसे समय जब अमेरिका और यूरोप जैसे अमीर व विकसित देश संकटों के बुरे दौर से जूझ रहे हैं और स्थिति संभालने के लिए नित्य नए प्रयोग किए जा रहे हैं। भारतीय हुक्मरानों को देशहित व यहां की जनता के भविष्य के लिए अपनी संकीर्ण एवं जातिवादी सोच त्यागनी होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि इस क्रम में यह जांच और परख जरूरी है कि दलित, पिछड़े व उपेक्षितों का सच्चा हितैषी कौन है? क्या पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भुलाकर करोड़ों अनुयायियों का कोई असली हितैषी हो सकता है? जैसा कि खड़गे सहित अन्य विरोधी नेता उनकी पार्टी की संकीर्ण सोच से मजबूर हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...