भारत में लगातार बढ़ रही हैं कोरोना से मरने वालों संख्या

कोविड-19भारत में लगातार बढ़ रही हैं कोरोना से मरने वालों संख्या

Date:

देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे की अवधि में कोरोना संक्रमण से चार मौतें हुई हैं जिनमें दो केरल से और एक-एक मौत कर्नाटक और त्रिपुरा में हुई है. वहीँ कोविड-19 के 605 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या चार हज़ार के ऊपर बनी हुई है।

दिसंबर में दोहरे अंक से नीचे थी दैनिक मामलों की संख्या
बता दें कि 5 दिसंबर, 2023 तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन नए कोरोनोवायरस जेएन.1 सब-वेरिएंट के उभरने के बाद मामले बढ़ने लगे। उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि कोरोना संक्रमण का नया सब वैरिएंट JN.1 न तो नए मामलों में तेजी से इज़ाफ़ा कर रहा है और न ही अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु संख्या में वृद्धि कर रहा है। भारत ने इससे पहले कोविड-19 की तीन लहरें देखी हैं, जिसमें अप्रैल-जून 2021 के दौरान डेल्टा लहर के दौरान कोरोना संक्रमण के नए मामलों और संक्रमण से हुई मौतों की सबसे ज़्यादा घटनाएं दर्ज की गईं।

अब तक 5.3 लाख से अधिक हो चुकी हैं मौतें
2020 की शुरुआत में महामारी शुरू होने के बाद से, देश भर में लगभग चार वर्षों में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए और 5.3 लाख से अधिक मौतें हुईं। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है, जिसकी राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश में अब तक Covid -19 vaccine की 220.67 करोड़ डोज़ दी जा चुकी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related