हरिद्वार। जूना अखाड़े के संत कोठारी महंत महाकाल गिरी पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया है। जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जूना अखाड़े के संत पर हमले की जानकारी अन्य अखाड़े के संतों को हुई तो वो शहर कोतवाली पहुंच गए और हमले का विरोध जताते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। जानलेवा हमले में महंत महाकाल गिरी को गंभीर चोट आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल से देहरादून सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से अखाड़ों के संतों में नाराजगी और आक्रोश है। घटना पर संतों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Read also: उपचुनाव में हार पर बोले सपा के सहयोगी राजभर, एसी छोड़ गांव—कस्बों में जाए अखिलेश’
संत पर हमले की घटना उस समय की है जब महाकाल गिरी रात्रि भोजन के बाद अखाड़ा परिसर में ही टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक से कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने महाकाल गिरी पर धारदार हथियार से हमला कर उनको घायल कर दिया और लहूलुहान हालत में मरा समझकर छोड़कर भाग गए। बताया जाता है कि हमलावर धारदार हथियारों और लाठी डंडों से लैस थे। महाकाल को घायल हालत में देख अखाड़े के दूसरे संत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उनको देहरादून रेफर कर दिया गया। आज मंगलवार को एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार जूना अखाड़े पहुंचे और संतों से मुलाकात कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके साथ ही लोगों से कई अहम जानकारियां भी जुटाईं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि संत पर हमले की बेहद गंभीर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी ने कहा कि जल्द आरोपियों की गिरफ्त की जाएगी। एसपी सिटी ने कहा कि हमला करने के कारण आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा।
