Skill India Mission का data चोरी, आईटी कंपनी के सर्वर में सेंधमारी

न्यूज़Skill India Mission का data चोरी, आईटी कंपनी के सर्वर में सेंधमारी

Date:

नोएडा। भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन से संबंधित डेटा चोरी हो गया है। नोएडा की एक आईटी कंपनी के सर्वर में सेंधमारी कर डेटा की चोरी की गई है। कंपनी डायरेक्टर ने तीन पूर्व अधिकारियों के ऊपर डेटा चुराने और उसको सर्वर से हटाने का आरोप लगाया है। आईटी कंपनी की शिकायत पर सेक्टर-58 थाने में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Read also: तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

हार्डशेल टेक्नालाजी कंपनी का कार्यालय नोएडा सेक्टर-59 के डी ब्लॉक में है। कंपनी के डायरेक्टर गुंजन आहूजा हैं। पुलिस केा दी तहरीर में बताया है कि कंपनी का मुख्यालय कानपुर है। कंपनी भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के सॉफ्टवेयर तैयार करती है। इससे जुड़े सभी सरकारी व गैर सरकारी लोगों के स्किल और इसके अभ्यर्थियों का डेटा कंपनी के सर्वर में रहता है।

आरोप है कि किसी ने सर्वर से डेटा डिलीट कर दिया। अभ्यर्थियों के प्रोजेक्ट के डेटा भी सर्वर में थे। आरोप है कि जब कंपनी ने जांच की तो पता चला कि कंपनी के ही पूर्व अधिकारी जयंत चावला, पंकज कुमार और कमलेश कुमार ने डेटा चोरी कर उसको सर्वर से हटाया है। आईटी कंपनी डायेक्टर का आरोप है कि डेटा चोरी के बाद उपरोक्त आरोपियों ने फर्जी कागज बनाकर कंपनी शेयर अपने नाम ट्रांसफर कर लिए। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...