UP News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती बीच सड़क से अगवा

न्यूज़UP News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती बीच सड़क से अगवा

Date:

नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती को बीच सड़क से अगवा कर लिया। छात्रा को जिस समय अगवा किया गया वो अपने भाई के साथ दौड़ लगा रही थी। इसी दौरान दो युवक आए और छात्रा को अपने उठाकर गाड़ी में डालकर ले गए। बताया जाता है कि छात्रा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं ग्रामीणों ने 24 घंटे के भीतर युवती बरामद करने का अल्टीमेटम दिेया है।

अगर 24 घंटे के भीतर युवती बरामद नहीं हुई वे सड़क पर उतर आएंगे। पीड़ित परिजन युवती की बरामदगी को कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का यह भी मानना है कि मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है।

Read also: दिल्ली में एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

 थाना दादरी के रेलवे रोड की एक कॉलोनी निवासी युवती पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। युवती का एक भाई सेना में है। जबकि दूसरा भाई भी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। दोनों बहन-भाई सुबह शारीरिक परीक्षा की तैयारी करते हैं और दौड़ लगाते हैं। सुबह युवती अपने भाई के साथ दौड़ लगाने गई थी। इस दौरान उसका भाई आगे निकल गया। इसी बीच एक कार में दो युवक आए और दौड़ लगा रही युवती को कार में डालकर अपने साथ ले गए। घर लौटकर भाई ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

 एसओ दादरी राकेश कुमार ने बताया कि युवती बालिग है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...