Beauty Tips: अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय, कोहनियों के कालेपन को जल्‍द करेंगे दूर

रसोई BytesBeauty Tips: अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय, कोहनियों के कालेपन को जल्‍द...

Date:


Beauty Tips: अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय, कोहनियों के कालेपन को जल्‍द करेंगे दूर

 सर्दियों के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएं होना आम बात हैं खासतौर से इनका रूखा और बेजान होना। इस मौसम में त्वचा के बेजान होने से कोहनी की त्वचा ज्यादा सख्त हो जाती हैं और इसे ज्यादा पोषण की जरूरत पड़ती हैं। कोहनी की त्वचा काली पड़ने लगती हैं जो कि सुंदरता में कमी लाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो कोहनी के कालेपन से जल्द छुटकारा दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

एलोवेरा

Beauty Tips: अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय, कोहनियों के कालेपन को जल्‍द करेंगे दूर
Image Source: Google

नींबू के अलावा एलोवेरा भी घुटने और कोहनी की सफाई के लिए एक अच्छा विकल्प है। काले पड़े घुटनों और कोहनी पर नियमित रूप से इसके जैल का उपयोग करने से त्वचा के दाग-धब्बे साफ होते है। इसके अलावा नारियल के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Beauty Tips: अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय, कोहनियों के कालेपन को जल्‍द करेंगे दूर
Image Source: Google

कोहनी और घुटने का रंग हमारी त्वचा के रंग से से अलग होता है। इनकी सफाई के लिए बड़े बुर्जुगों का सबसे लोकप्रिय घरेलू उपाय नींबू और मलाई का पेस्ट है। इसके लिए आपको सबसे पहले नींबू छीलकर उसमें मलाई मिलाकर घुटनों और कोहनी पर लगानी है। नींबू के रस से त्वचा की गंदगी दूर होने के साथ कालापन भी दूर होता है। इसके अलावा आप त्वचा पर नींबू के छिलके भी रगड़ सकते है।

नारियल का तेल

Beauty Tips: अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय, कोहनियों के कालेपन को जल्‍द करेंगे दूर
Image Source: Google

नारियल का तेल मॉइस्चराइजिंग गुण से भरपूर होने के साथ त्वचा के लिए एक अच्छा टॉनिक भी है। नहाने से पहले अपने पूरे शरीर और कोहनी एवं घुटनों पर नारियल तेल लगाने से त्वचा मुलायम रहती है और कोहनी और घुटने की त्वचा पर गंदगी नहीं जमती।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related