ओडिशा के इस खूबसूरत हिल स्टेशन में देखने को मिलता है अनूठा संगम

ट्रेवलओडिशा के इस खूबसूरत हिल स्टेशन में देखने को मिलता है अनूठा...

Date:


ओडिशा के इस खूबसूरत हिल स्टेशन में देखने को मिलता है अनूठा संगम

ओड़िशा की गिनती क्षेत्रफल के अनुसार भारत के नौवें और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवें सबसे बड़ा राज्य के रूप में होती है। आइए, आज हम आपको यहां के खूबसूरत  हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं…

दरिंगबाड़ी:

ओडिशा के इस खूबसूरत हिल स्टेशन में देखने को मिलता है अनूठा संगम
Image Source: Google

–दरिंगबाड़ी ओडिशा के कंधमाल जिले में एक खूबसूरत हिल स्टेशन जो कि 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह एक ऐसी जगह है जहां पर प्रकृति की शानदार पहाड़ियों, झीलों, झरनों और जंगलों का संगम देखने को मिलता है।

–दरिंगबाड़ी देवदार के घने जंगलों और बादलों से घिरी जगह है। यह ओडिशा की एकमात्र ऐसी जगह है, जहां सर्दियों में बर्फबारी देखने को मिलती है।   

–ऐसा कहा जाता है कि इस जगह को सबसे पहले डेरिंग नाम के एक ब्रिटिश अधिकारी ने देखा था। उसी अधिकारी के नाम से इस जगह का नाम डेरिंगबाड़ी पड़ा जो आज दरिगंबाड़ी के नाम से जाना जाता है। 

–दरिगंबाड़ी में चीड़ के पेड़ भी हैं, जो इस जगह की हरियाली में चार चांद लगाने का काम करते हैं । यहां हिल व्यूपॉइंट से आस पास के मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं। 

–दरिंगबाड़ी में कॉफी और मसालों के बागान हैं, जिस वजह से इसे ‘ओडिशा का कश्मीर’ कहा जाता है।  

–मदुबंडा और बादंगिया झरने यहां के मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं। झरनों से झरता पानी चट्टानों से टकराता हुआ एक बेहद खूबसूरत नजारा बनाता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...