Snow Storm: पश्चिमी न्यूयॉर्क के बुफालो में खतरनाक हालात, बर्फीले तूफ़ान में 32 लोगों की मौत

इंटरनेशनलSnow Storm: पश्चिमी न्यूयॉर्क के बुफालो में खतरनाक हालात, बर्फीले तूफ़ान में...

Date:

पश्चिमी न्यूयॉर्क में बुफालो में बर्फ़ीले तूफ़ान की चपेट में आकर कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है. बर्फ़ीले तूफ़ान ने शहर को लगभग असहाय बना दिया है यहाँ तक कि आपातकालीन सेवाएं भी लोगों तक नहीं पहुँच पा रही हैं. न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल ने रविवार शाम प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि युद्धक्षेत्र जैसे हालात बन गए हैं. लोग खतरनाक जानलेवा स्थिति में हैं, सभी लोगन को घरों के अंदर रहने की चेतावनी दी गई है.

चौपट हो गयीं क्रिसमस की खुशियां

पूर्वी राज्यों में 200,000 से अधिक लोगों का क्रिसमस त्यौहार चौपट हो गया, इनकी छुट्टियों की यात्रा का प्रोग्राम तूफान के चलते पूरी नहीं हो सका. मरने वालों की संख्या का अभी कुछ पता नहीं है, आपातकालीन कर्मचारी वाहनों में और बर्फ के नीचे शवों की खोज कर रहे. सड़के ड्राइव के लायक नहीं हैं. पावर सप्लाई भी पूरी तरह बाधित है, बिजली के सबस्टेशन बर्फ के नीचे दब गए हैं जिसकी वजह से मंगलवार तक बिजली वापस आने की उम्मीद नहीं है. इनमें से एक सबस्टेशन तो 18 फीट बर्फ के नीचे दबा हुआ है.

70 फ़ीसदी आबादी बर्फीले तूफानों के दायरे में

अमेरिका में इस साल भीषण ठंड और बर्फबारी का ये सबसे भयानक कहर बताया जा रहा है. बर्फीले तूफान का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है, उड़ानों को रोक दिया गया है, राजमार्गों को बंद कर दिया गया है, खतरनाक मौसम क्रिसमस यात्रियों के लिए भारी परेशानी का सबब बन गया. एक रिपोर्ट् के मुताबिक, अमेरिका की 70 फीसदी आबादी बर्फीले तूफानों की चेतावनी के दायरे में है, यह चेतावनी नेशनल वेदर सर्विस ने जारी की है. अमेरिका में हर साल इस तरह के बर्फीले तूफ़ान तबाही मचाते रहते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...