मेरठ पर मंडराया ब्लैक फंगस का खतरा, 11 संक्रमित मिले

मेरठ रीजनमेरठ पर मंडराया ब्लैक फंगस का खतरा, 11 संक्रमित मिले

Date:


मेरठ पर मंडराया ब्लैक फंगस का खतरा, 11 संक्रमित मिले

दो मरीजों की मौत, ब्लैक फंगस से अब तक 14 गंवा चुके हैं जान

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ब्लैक फंगस का खतरा मंडराने लगा है। बुधवार को जिले में ब्लैक फंगस के 11 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में अब ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 147 हो गई है। बुधवार को दो मरीजों की मौत होने के बाद ब्लैक फंगस से जान गंवाने वालों की संख्या 14 हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को लाला लाजपत राय मेडिकल काॅलेज में ब्लैक फंगस के 6 मरीज भर्ती थे। इनके अलावा आनंद हाॅस्पिटल, न्यूट्रिमा हाॅस्पिटल, लोकप्रिय हाॅस्पिटल, जसवंत राय हाॅस्पिटल, जेपी हेल्थ केयर हाॅस्पिटल, मेडविन हाॅस्पिटल और एप्सनोवा हाॅस्पिटल में ब्लैक फंगस का एक-एक मरीज और मेरठ किडनी हाॅस्पिटल में दो मरीज भर्ती है। लाला लाजपत राय मेडिकल काॅलेज में 2 मरीजों की मौत हो गई है। ब्लैक फंगस वार्ड में भर्ती दोनों मरीज कोरोना संक्रमण से भी पीड़ित थे।

स्वस्थ भी हो रहे हैं ब्लैक फंगस के मरीज

ब्लैक फंगस संक्रमण से लोग निजात भी पा रहे हैं और अब तक 47 मरीज को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में ब्लैक फंगस के 88 सक्रिय मरीज हैं। तीन संदिग्ध मरीजों की भी मौत हुई है मगर स्वास्थ्य विभाग ने उनको ब्लैक फंगस का मरीज नहीं माना है। वहीं मेडिकल काॅलेज में भर्ती दो मरीजों का सफल आॅपरेशन कर उनको ब्लैक फंगस से निजात दिलाई गयी है। मुजफ्फरनगर और मेरठ के मरीजों की नाक में दूरबीन डालकर ब्लैक फंगस निकाली गयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...