Infinix Hot 10S की पहली सेल आज, जानिए स्पेसिफिकेसन्स और ऑफर्स

टेक्नोलॉजीInfinix Hot 10S की पहली सेल आज, जानिए स्पेसिफिकेसन्स और ऑफर्स

Date:


Infinix Hot 10S की पहली सेल आज,  जानिए स्पेसिफिकेसन्स और ऑफर्स

टेक डेस्क: Infinix Hot 10S स्मार्टफोन को आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा , दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा। ग्राहक 500 रुपये के डिस्काउंट पर Infinix Hot 10S स्मार्टफोन को खरीद पाएंगे। स्मार्टफोन Morandi Purple, 7-Degree Purple, Heart of Ocean और 95-Degree Black कलर ऑप्शन होगा | 

Infinix Hot 10S की कीमत 

स्मार्टफोन के 4GB रैम  और 64GB स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है और 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में आएगा। इंट्रोडक्टरी ऑफर में 4GB रैम वेरिएंट को 9,499 रुपये और 6GB रैम वेरिएंट को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 

Read also: आयरा ने शुरू किया ‘अगत्सु फाउंडेशन’ 

Infinix Hot 10S की स्पेसिफिकेशन

Infinix Hot 10S स्मार्टफोन में 6.82 इंच का HD Plus IPS डिस्प्ले है , जिसका रेजोल्यूशन 1640×720 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिवाइस में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है और फोन  एंड्राइड 11 बेस्ड XOS 7.6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा | Infinix Hot 10S स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, पहला 48MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2MP का डेप्थ सेंसर और तीसरा AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लेंस है।  फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4G, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related