डेल स्टेन ने आरसीबी से नाम लिया वापस

स्पोर्ट्सडेल स्टेन ने आरसीबी से नाम लिया वापस

Date:


डेल स्टेन ने आरसीबी से नाम लिया वापस

नई दिल्ली: दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ने हाल ही में दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग आईपीएल के 13वें सीजन का सफल आयोजन यूएई में कराया। आईपीएल के 13वें सीजन में भले ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार खिताब जीतने का काम किया हो, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार करते हुए शानदार खेल दिखाया।

जहां आरसीबी की टीम ने 4 साल बाद पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई तो वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी अपने 13 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया। आईपीएलके 13वें सीजन के सफल आयोजन के बाद बीसीसीआई आईपीएल 2021 को उसके तय समय पर कराने की योजना बना रहा है और इसको लेकर वह फरवरी में खिलाड़ियों की नीलामी का भी आयोजन करने वाला है।

इस बीच आईपीएल में आरसीबी की टीम के लिये पिछले कुछ सीजन से गेंदबाजी का अभिन्न अंग रहे दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपने फैन्स को निराश करने वाली खबर दी है।

डेल स्टेन ने शनिवार को ट्विटर के जरिये अपने फैन्स को जानकारी दी कि वो आईपीएल के 14वें सीजन से अपना नाम वापस ले रहे हैं और इस साल वो क्रिकेट के इस महासमर में भाग नहीं लेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वो सिर्फ ब्रेक ले रहे हैं, यह उनका क्रिकेट से संन्यास नहीं है।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,’इस छोटे से संदेश के जरिये मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैंने आईपीएल के 14वें सीजन से खुद को अनुपलब्ध कर लिया है। मैं इस साल आईपीएल में आरसीबी के लिये नहीं खेलता नजर आउंगा और न ही किसी और टीम के साथ। मैं बस इस टाइम के दौरान थोड़ा सा ब्रेक लूंगा, मेरी बात को समझने के लिये आरसीबी का धन्यवाद।’

वहीं डेल स्टेन ने अपने अगले ट्वीट में यह साफ कर दिया कि इस ब्रेक का मतलब यह नहीं है कि वह क्रिकेट से दूरी बना रहे हैं ताकि वह संन्यास का ऐलान कर सकें।

उन्होंने लिखा,’मैं आने वाले समय में कई और लीग में खेलता नजर आउंगा। मैंने अपने आपको यह मौका दिया है कि मैं थोड़ा सा समय लेकर वो कर सकूं जिसको लेकर मैं हमेशा उत्साहित रहता हूं। मैं संन्यास नहीं ले रहा हूं और अभी मैं उस खेल को खेलना जारी रखूंगा जिसे मैं इतना प्यार करता हूं।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related