रसोई Bytes: पापड़ से बनाए ये सब्जी, खाने में है बेहद लाजवाब!!

रसोई Bytes रसोई Bytes: पापड़ से बनाए ये सब्जी, खाने में है बेहद लाजवाब!!

Date:


 रसोई Bytes: पापड़ से बनाए ये सब्जी, खाने में है बेहद लाजवाब!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Dahi Papad Sabji Recipe Hindi – अपने पापड़ तो खाए ही होंगे, लेकिन क्या कभी इससे बनी सब्जी खाई है। जी हाँ,  राजस्थानी लोग इस जायकेदार सब्जी को खाना और बनाना बेहद पसंद करते हैं। इसे बनाना काफी आसान भी है और खाने में तो लाजवाब होती ही है, तो चलिए जानते है। 

पापड़ की सब्जी की सामग्री – डेढ़ कप दही, 2 – 3 मूंग के पापड़, सौ ग्राम बेसन और बूंदी, एक इंच कटा अदरक का टुकड़ा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, धनिया पाउडर, 2 – 3 सूखी लाल मिर्च, हरी धनिया, हींग एक चुटकी, नमक स्वादानुसार, डेढ़ चम्मच तेल। 

पापड़ की सब्जी (Dahi Papad Sabji Recipe) –

पहले एक बर्तन में दही को अच्छे से फेंट लें और उसमे बेसन, लाल मिर्च और हल्दी डालकर चलाएं। ये सब अच्छे से फेंट जाए तो दो कप पानी मिला दें, फिर  घोल को छान लें। अब पैन में तेल गर्म करें जीरा चटकाएं, फिर सूखी लाल मिर्च के टुकड़े और हींग भून लें। साथ ही एक से डेढ़ चम्मच धनिया का पाउडर डाल दे। जब ये सब भून जाए तब  अदरक का टुकड़ा भी भूनें। 

Read also: रसोई Bytes: मेथी के पत्तों से बनाए ये सब्जी, बनाना है बेहद आसान

अब भुने हुए मसालों में दही और बेसन का घोल मिला दें और स्वादानुसार नमक डालकर चलाते जाएं, जब तक की घोल गाढ़ा ना हो जाए। दूसरी तरफ आप पापड़ को सेंक लें और छोटे टुकड़े कर लें। फिर दही और बेसन के घोल में बूंदी डालें और भूने हुए मूंग के पापड़ों को भी डाल दें। थोड़ा पकने दे , बाद में गरम मसाला, डालकर चलाएं और  गैस बंद कर दें। लीजिए, तैयार है पापड़ की सब्जी। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...