लाइफस्टाइल डेस्क। Dahi Bhalla Recipe – भारत में चाट खाने वाले शौक़ीन की कमी नहीं है, लेकिन बाहर का खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में मार्केट जैसा चाट घर पर भी बनाया जा सकता है, वो भी एक नए और मजेदार ट्विस्ट के साथ। चलिए जानते है।
दही भल्ले इस तरह बनाएं मजेदार ट्विस्ट के साथ:
पहले दाल पीसें तो उसमें अदरक, जीरा पाउडर, हरी मिर्च भी डालें। यह भल्ले के स्वाद को बढ़ा देगा।
भल्ले का बैटर बनने के बाद तल लें और जब तल जाएं, तब उन्हें नमक वाले पानी में भिगोकर रख दें लेकिन कुछ समय के लिए।
भल्ले के लिए इमली की चटनी बनाएं तो 5 कप इमली, 5 कप पानी, एक चम्मच जीरा और स्वादानुसार लाल मिर्च डालकर अच्छे से पकाएं। फिर इसे छलनी की मदद से एक बाउल में छान लें।
इमली की चटनी में 1 केला, 8-10 दाने अंगूर के और 1 चम्मच 4 मगज डालकर मिक्स कर दें।
पानी में भिगाए हुए भल्लों को निचोड़ कर एक प्लेट में रख दें और दही, इमली की चटनी, हरी मिर्च और अनार से गार्निश कर के सबको दे। (Image/Freepik)

