एक तरफा प्यार में D-Pharma की छात्रा को मारी गोली, हत्यारोपी पिस्टल सहित गिरफ्तार

उत्तराखंडएक तरफा प्यार में D-Pharma की छात्रा को मारी गोली, हत्यारोपी पिस्टल...

Date:


एक तरफा प्यार में D-Pharma की छात्रा को मारी गोली, हत्यारोपी पिस्टल सहित गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में एक और छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिछले 24 घंटे के भीतर छात्रों को गोली मारने की ये दूसरी वारदात है। इससे पहले कालेज के बार एक छात्र की गोली मारकर हत्या की गई थी। अब इस घटना के चंद घंटे बाद ही थाना रायपुर (Raipur) क्षेत्र में डी फार्मा की एक छात्रा को सिरफिरे युवक ने गोली मार दी। बताया जाता है कि युवक मृतक छात्रा से एक तरफा प्यार करता था। इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी छात्र को पिस्टल के साथ गिरफ्तार (Murderer arrested with pistol) कर लिया है। घटना देर शाम की है। जहां राजधानी में वंशिका बंसल नामक छात्रा की हत्या आदित्य तोमर नामक छात्र ने कर दी। थाना रायपुर में मृतक छात्रा के परिजनों ने हत्या की तहरीर नामजद दी है। हत्यारोपी आदित्य तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Read also- अमेरिका: वर्जीनिया में कॉलेज में गोलीबारी, 2 अधिकारियों की मौत

पुलिस ने हत्यारोपी आदित्य को देहरादून आईएसबीटी इलाके से गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। बताया जाता है कि पूरी घटना एकतरफा प्यार से जोड़कर देखी जा रही है। छात्रा की हॉस्टल के सामने हत्या से हड़कंप मच गया था। मृतक छात्रा वंशिका सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज से डीफार्मा (D-Pharma) कर रही थी। वंशिका प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह हॉस्टल में रहती थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...