साइबर क्राइम: एसएसपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

मेरठ रीजनसाइबर क्राइम: एसएसपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

Date:


साइबर क्राइम: एसएसपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

बुलंदशहर। साइबर नटवरलाल ने एसएसपी बुलंदशहर सन्तोष कुमार सिंह के नाम से ही फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना डाला। इतना ही नहीं साइबर जालसाज लोगों को एसएसपी के फर्जी एकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेज रहा है।

दरअसल शहर के लोगों को एसएसपी के अकाउंट से लगातार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही थी। जिसकी जानकारी दो दिन पूर्व एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह को हुई। जिस अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही थी उसकी पड़ताल की गई तो अकाउंट फर्जी पाया गया।

साइबर क्राइम: एसएसपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

मतलब एसएसपी बुलंदशहर का यह अकाउंट नहीं था। हालांकि साइबर जालसाज ने पेज को हूँ ब हूँ ऐसा बनाया था जैसा एसएसपी बुलंदशहर का पेज है।
जालसाज ने बाकायदा प्रोफाइल पर एसएसपी की तस्वीर लगाई और कवर पेज पर भी एसएसपी की फैमली की ही फोटो को लगाया, ताकि किसी को फजीर्वाड़े का अहसास न हो।

वहीं नटवरलाल के खिलाफ बुलंदशहर आईटी सैल ने जांच शुरू कर दी है। नटवरलाल की तलाश में आईटी सेल जुट गई है। कुल मिलाकर एसएसपी बुलंदशहर का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनने से महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि फेसबुक अकांउट को डिलीट करवा दिया गया। जालसाज भी जल्द ही पकड़ में आ जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related