बुलंदशहर। बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दंपत्ति के बेटे को हिरासत में लिया है। जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। गोली की आवाज सुनकर पीड़ित के पड़ोसी मौके पर पहुंचे जहां पर बुजुर्ग दंपत्ति (Elderly couple) फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। पड़ोसी ओमप्रकार का कहना है कि जब वे घर के भीतर पहुंचे तो दोनों फर्श पर पड़े कराह रहे थे। दंपति को फर्श पर पड़ा देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घर में अंदर दंपति की तीन बहुएं और एक बेटा भी मौजूद था। एसएसपी संतोष सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि जब पड़ोसियों ने दरवाजा बजाया तो मृतक के बेटे यतेंद्र ने दरवाजा खोला।
Read also: Rabies vaccine: एक दिन में लगे 90 लोगों को रेबीज इंजेक्शन, बढ़ी कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनायें
मृतक के बेटे ने बताया कि बदमाशों ने उनके पूरे परिवार को बंधक बनाया हुआ था। उसके माता-पिता को गोली मारी है। युवक ने बताया कि बदमाशों ने अलमारी की चाबी मांगी थी। जिसे देने से उनके मात पिता ने इंकार कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने गोली चला दी। जो कि उसके माता पिता को लगी है। सबूत के आधार पर बेटे के पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि दंपति के चार बेटे हैं। जिनमें से तीन की शादी हो गई है। सबसे छोटा बेटा गाजियाबाद में नौकरी करता है। मृतक ओम प्रकाश ने अपनी जमीन 12.50 लाख रुपये में बेची थी। इस पैसे से और कहीं दूसरी जगह जमीन खरीद ली थी। शेष रुपया अपने दो बेटों और बहुओं पर खर्च कर रहा था। दंपति के दो बेटे हरिद्वार कांवड़ (Haridwar Kanwar) लेने गए हैं। उसी दौरान बेटे यतेंद्र ने मां बाप की हत्या की योजना तैयार की। वह बड़े भाइयों को पैसे और संपत्ति देने के मां बाप के फैसले से नाखुश था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक से पूछताछ कर रही है।

