भारत-पाकिस्तान के बीच जल्द शुरू हो सकती है क्रिकेट

स्पोर्ट्सभारत-पाकिस्तान के बीच जल्द शुरू हो सकती है क्रिकेट

Date:


भारत-पाकिस्तान के बीच जल्द शुरू हो सकती है क्रिकेट

नई दिल्ली: एक पाकिस्तानी अखबार के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द ही क्रिकेट सीरीज होने की संभावना है। दोनों देश इस साल टी20 मैचों की एक छोटी सी सीरीज खेल सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय आईसीसी की बैठक में लिए जाने की उम्मीद है।

अखबार ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी मुल्क भारत के साथ एक द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने पहले तो इस मामले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। मगर बाद उन्होंने कहा है कि उन्हें इसके लिए (सीरीज) तैयारी करने को कहा गया है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों टीमों में तीन मैचों की टी20 सीरीज हो सकती है और इसके लिए 6 दिन के विंडो की तलाश जारी है। अखबार के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच अगर सीरीज की शुरुआत होती है तो भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर आएगी क्योंकि पिछली बार जब 2012-13 में दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज थी तो पाकिस्तान टीम ने भारत का दौरा किया था।

हालांकि पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा है कि इस सीरीज को लेकर अभी तक किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है और ना ही इस संबंध में भारतीय बोर्ड ने उनसे बातचीत की है।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली हैं। मगर दोनों टीमें आईसीसी के टूर्नामेंटों में एक-दूसरे के विरुद्ध खेलती आ रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...