बिजनौर में क्रेटा ने टेम्पो को उड़ाया, एक परिवार के 6 लोगों समेत 7 की मौत

उत्तर प्रदेशबिजनौर में क्रेटा ने टेम्पो को उड़ाया, एक परिवार के 6 लोगों...

Date:

15 नवंबर की रात उत्तर प्रदेश के लिए क़यामत की रात थी, कल रात झाँसी के मेडिकल कालेज में हुए अग्निकांड में जहाँ 10 नवजातों की मौत हो गयी वहीँ बिजनौर में हुए एक भीषण साधक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों समेत सात की मौत हो गयी. बिजनौर में ये हादसा ओवरटेक के दौरान उस समय हुआ जब क्रेटा कार ने एक टेम्पो को टक्कर मार दी.

जानकारी के मुताबिक बिजनौर में एक क्रेटा कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में 7 लोग सवार थे और इस भीषण टक्कर में सभी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि क्रेटा कार उस समय दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रही थी तभी सामने से आ रही टेम्पो को उसने उड़ा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही टेम्पो में सवार ड्राइवर समेत सभी सातों लोगों की मौत हो गयी.

घटना कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक टेंपो में सवार लोग मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से टेंपो में सवार होकर धामपुर आ रहे थे। मृतकों में छह लोग एक ही परिवार के हैं। पूरा परिवार झारखंड में शादी के बाद अपने घर लौट रहा था। मरने वालों में 4 पुरुष, 2 महिलाएं और 1 लड़की शामिल है। यह परिवार दुल्हन लेकर झारखंड से लौट रहा था। हादसे में नवविवाहित जोड़े समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गई, परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...