वाराणसी में शवों के दाह संस्कार का काम रुका, शवदाह गृह में लगे ब्लोअर के पंखे पिघले

उत्तर प्रदेशवाराणसी में शवों के दाह संस्कार का काम रुका, शवदाह गृह में...

Date:


वाराणसी में शवों के दाह संस्कार का काम रुका, शवदाह गृह में लगे ब्लोअर के पंखे पिघले

वाराणसी: यूपी में भी कोरोना के कहर चलते मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है, वाराणसी के हालात भी बड़े भयावह हो चुके हैं, यहाँ हरिश्चंद्र घाट पर बने गैस शवदाह गृह में चौबीसों घंटे अंतिम संस्कार किया जा रहा है जिसके चलते शवदाह गृह के ब्लोअर का पंखा भी पिघल गया और इस कारण बुधवार से ही कोविड शवों के दाह संस्कार का काम रूका हुआ है.

हीट से ब्लोअर का पंखा पिघला
शवदाह गृह के फर्नेस के ब्लोअर में लगा पंखा पिघलने के बाद मशीन को रिपेयर करने की कोशिश शुरू हो गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम (गुरुवार) तक यह फिर से शुरू हो जायेगी. इस दौरान कोविड शवों का हरिश्चंद्र घाट पर दाह संस्कार किया जा रहा है.

थम नहीं रहा शवों के आने का सिलसिला
आपको बता दें कि वाराणसी में पूर्वांचल के कोने कोने से शवदाह के लिए शव आते हैं और महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर, हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार होता है. कोविड काल में हरिश्चंद्र घाट और वहां स्थित प्राकृतिक गैस शवदाह गृह में ही कोविड शवों का अंतिम संस्कार निर्धारित किया गया है. लेकिन शवों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है और लगातार चौबीसों घंटे शवदाह का काम चल रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...