इस बैंक का ये क्रेडिट कार्ड सरकारी कर्मचारियों को दिलाएगा विशेष होने का एहसास

फीचर्डइस बैंक का ये क्रेडिट कार्ड सरकारी कर्मचारियों को दिलाएगा विशेष होने...

Date:

इंडसइंड बैंक ने सम्मान रुपे क्रेडिट कार्ड के नाम से एक ऐसा क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है जो सरकारी कर्मचारियों को मार्केट में स्पेशल होने का एहसास कराएगा, इस कार्ड में उनको ढेरों बेनिफिट मिल रहे हैं। इंडसइंड बैंक का ये क्रिडेट कार्ड यूपीआई एनेबल्ड भी है जिसके लिए इंडसइंड बैंक ने हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ समझौता किया है।

सम्मान रुपे क्रेडिट कार्ड में हैं अनगिनत फायदे
क्रेडिट कार्ड बाज़ार में गश्त कर रही जानकारी के मुताबिक सम्मान रुपे क्रेडिट कार्ड अनगिनत फायदों के साथ लैस है। यह कार्ड कैशबैक, कॉम्प्लिमेंटरी मूवी टिकट, नकद अग्रिम पर शून्य शुल्क, और IRCTC लेनदेन और ईंधन खरीद पर सरचार्ज से छूट भी दिलाएगा। जानकारी के मुताबिक फाइनेंशियल प्रोत्साहन के अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन को यह कार्ड आसान बनाएगा।

इंडसइंड बैंक के साथ NPCI का एक नया सॉल्यूशन
एनपीसीआई की COO प्रवीणा राय के मुताबिक सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए RuPay के मजबूत और विस्तृत नेटवर्क पर इंडसइंड बैंक के साथ ये एक नया सॉल्यूशन है. इंडसइंड बैंक के साथ महत्वपूर्ण सहयोग सभी उपभोक्ता वर्गों को यूजर्स के अनुकूल और अत्याधुनिक भुगतान अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI के साथ जोड़ने से कार्डहोल्डर्स के लिए कई सुविधाजनक भुगतान विकल्प खुल जाते हैं। इस कार्ड से जुड़े फायदे क्रेडिट कार्ड पर UPI के जरिये से पेमेंट प्रोसेस को बढ़ाने के लिए तैयार किए गए हैं जिससे यह यकीनी होता है कि यूजर्स क्रेडिट कार्ड का शानदार एक्सपीरिएंस का मज़ा उठा सकें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...