लाइफस्टाइल डेस्क | Creamy Spinach Soup Recipe – गर्मागर्म सूप का अपना ही मजा है, क्योकि ये स्वाद में तो अच्छा होता ही है लेकिन साथ में सेहत को भी फायदा करता है | इसीलिए आज हम आपको पालक से कैसे क्रीमी सूप बनाए वो बातएंगे, इसका स्वाद बड़ों से लेकर बच्चों तक को पसंद आएगा। तो चलिए जानते है:
सामग्री:
पालक, पानी, हरे वाले प्याज, ऑलिव ऑयल, ऑरेगेनो, दूध, नमक, काली मिर्च, ब्रेड क्रुटोंस, और चीज घिसा हुआ |
क्रीमी स्पिनिच सूप रेसिपी (Creamy Spinach Soup Recipe)
पानी गर्म कर उसमे कटे हुए पालक को डालकर पकाएं और फिर पानी से छानकर अलग कर लें। अब उबले हुए पत्तों को पीस कर पेस्ट तैयार कर लें, फिर पैन को गैस पर रख उसमे ऑलिव ऑयल डाल कर गर्म करें।
Read also: रसोई Bytes: आलू से बनाएं ये चार तरह की टिक्की (Aloo tikki recipe), सब पूछेंगे रेसिपी
ऑलिव ऑयल गर्म हो जाए तब उसमे ऑरेगेनो, स्प्रिंग अनियन, डालकर आधा मिनट चलाएं। बस अब इसमें पालक का पिसा हुआ पेस्ट डालें और साथ ही दूध, नमक और काली मिर्च डालकर उसे दो से तीन मिनट तक पकाएं। बस तैयार है आपका क्रीमी स्पिनिच सूप, अब इसे बाउल में निकालें और ऊपर चीज और क्रूटोंस की मदद से सज़ा दे |

