देश में कोरोना मामलों का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है, ऐसे में लोंगो को दिक्कतों का सामना लगातार करना पड़ रहा है। वहीं इसके बाबत स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुये बताया कि बीते 24 घंटों में कोरोना के 2124 नये सक्रिय मामले सामने आये हैं, साथ ही इस दौरान 17 मरीजों ने अपनी जान भी गँवाई है। बता दें कि यह बीते दिनों से 14 कम है, जहाँ 31 लोंगो की मृत्यु इस दौरान हुई थी।
इसके साथ ही बीते 24 घंटों में 1977 लोग इसी दौरान कोरोना से ठीक भी हुये हैं, जहाँ अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या 14971 हो गयी है, वहीं अब संक्रमण दर 0.46 फीसद पर जा पहुँची है। वहीं इसके साथ ही महामारी की शुरुआत से अब तक कोरोना से 52,4,507 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। दूसरी तरफ दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 418 नये मामले सामने आये हैं, जिसमें 2 लोंगो की मृत्यु भी हो गयी है।
बात करें अगर दिल्ली में संक्रमण दर की तो यह 2.27 फीसद पर जा पहुँची है, साथ ही इस दौरान 394 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में भी कोरोना रफ्तार पकड़े हुये हैं, जहाँ बीते 24 घंटों में कोरोना के 338 नये मामले सामने आये हैं और एक व्यक्ति की मृत्यु भी इसी दौरान हुई है।

