देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के नये 2685 मामले सामने आये हैं, साथ ही अब देश में कोविड मरीजों की संख्या 16308 पर जा पहुँची है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके बाबत जानकारी देते हुये बताया कि बीते 24 घंटों में 33 और नये मरीजों की मृत्यु भी इसी दौरान हो गयी है, साथ ही देश में अब संक्रमितों का आकंड़ा 43150215 पर पहुँच गयी है। दूसरी ओर मृतकों का आकंड़ा 524572 पर जा पहुँचा है।
आगे जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचारधीन मामलों की संख्या अब कुल मामलों का 0.04 फीसद है, इसके साथ ही संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या में अब 494 की वृद्धि हो गयी है। दूसरी ओर दैनिक संक्रमण दर 0.60 फीसद और साप्ताहिक दर 0.54 फीसद पर जा पहुँची है, इसके साथ ही कोविड से मृत्यु दर 1.22 फीसद पर जा पहुँची है।
इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में कोरोना के नये 445 मामले सामने आये हैं, जिसमें अभी किसी की मृत्यु नहीं हुई है जोकि दिल्ली के लिये अच्छी खबर है। वहीं मौजूदा समय में दिल्ली में पोजीविटी रेट 2.04 फीसद पर है, वहीं फिलहाल में दिल्ली में कोरोना के 1627 सक्रिय केस है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के नये 536 मामले सामने आये हैं, जिसमें एक मरीज की मृत्यु हो गयी है, जहाँ सक्रिय मामलों की संख्या 2568 है।

