BJP Leader Arrested: मेरठ। थाना मेडिकल पर हंगामा करने एवं आपत्तिजनक बैनर लगाने के मामले को भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। थाने में हंगामा करने और आपत्तिजनक बैनर लगाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया हैै। जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके नाम शम्भू पहलवान उर्फ प्रशान्त कौशिक, सागर पोसवाल, कुलदीप मसूरी, अंकुर चौधरी, अमित भड़ाना, अमर शर्मा हैं। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने 212/22 धारा 147/352/353/505(2) में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए इन तथाकथित भाजपा नेताओं ने मेरठ दक्षिण क्षेत्र में भी भाजपा विधायक के साथ अपने पोस्टर और बैनर लगाए हुए थे। एसओ मेडिकल ने इन सभी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Also read: वरशिप एक्ट को रद्द करने के लिए एक और याचिका दायर
ये था मामला :—
”भाजपा नेताओं क़ा मेडिकल थाने में आना मना है” नाम से लगे पोस्टर के चलते सोशल मीडिया और हर तरफ भाजपा की जमकर किरकिरी करवा दी। इस पूरे प्रकरण में भाजपा की किरकिरी हो गई। ये विवादित पोस्टर सामने आने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। विपक्षी नेताओं क़ा दावा है की भाजपा नेताओं की थाने में दलाली से तंग आकर ही मेडिकल थानाध्यक्ष ने यह पोस्टर लगाया है।
Also read: अब मथुरा ईदगाह को सील करने की मांग
खुद मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसपर तंज कसते हुए ट्वीट किया है जिसके बाद से प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भाजपा को खासी शर्मिंदगी क़ा सामना करना पड़ रहा है। जबकि हकीकत कुछ और ही है। असल में यह पोस्टर पुलिस की ओर से नहीं खुद भाजपा नेताओं की तरफ से लगाया गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा के ही कुछ छुटभैये नेताओं ने चर्चा पाने और अपने नंबर बढ़ाने के चक्कर में पार्टी की किरकिरी करा दी।

